Table of Contents
आशी सिंह का जीवन परिचय | Ashi Singh Biography
आशी सिंह ( Ashi Singh ) एक जानी मानी भारतीय टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। आशी सिंह के जीवन में असल में तब मोड़ आया जब इन्हे टेलीविजन शो “अलादीन – नाम तो सुना होगा” और “ये उन दिनों की बात है” के लिए लीड रोल के रूप में चुना गया।
आशी सिंह का जन्म 12 अगस्त 1997 में आगरा के उत्तर प्रदेश में हुआ था। बचपन से ही उन्हें फिल्मों में बहुत रूचि थी जिसके वजह से वो अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने परिवार के साथ आगरा से मुंबई आ गयी।
पूरा नाम | आशी सिंह |
Date of Birth | 12 अगस्त 1997 |
उम्र | 23 साल |
जन्म स्थान | आगरा, उत्तर प्रदेश |
प्रोफेशन | मॉडल और एक्ट्रेस |
डेब्यू | टेलीविज़न : Secret Diaries: The Hidden Chapters (2015) फिल्म : Qaidi Band (2017) म्यूजिक वीडियो : Zindagi Tujhse Kya Karen Shikvey (2017) |
फेमस रोल | नैना अग्रवाल , “ये उन दिनों की बात है “ |
करियर की शुरुआत | 2015 |
जाति | क्षत्रिय |
स्कूल | सिटी कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल, आगरा |
कॉलेज | किशोर सांघवी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स ,मुंबई |
एजुकेशन | ग्रेजुएट |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
नेटवर्थ | $ 1 मिलियन |
आशी सिंह का शुरूआती करियर | Ashi Singh Early Career
आशी ने 2015 में टेलीविज़न “सीक्रेट डायरीज़: द हिडन चैप्टर” में लावण्या की मुख्य भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
2017 में आयी , आधार जैन और अन्या सिंह स्टारर म्यूजिक फिल्म “कैदी बैंड” में भी वो तूलिका के भूमिका में नज़र आयी।
2018 में, आशी ने Eastern Eye द्वारा जारी लिस्ट में “50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं” की सूची में 18 वां स्थान हासिल किया।
आशी सिंह का एजुकेशन | Ashi Singh educational qualification
आशी सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आगरा के city convent secondry school से पूरी की। उसके बाद वो मुंबई चली आयी जहाँ उन्होंने Kishor Sanghvi College of Commerce & Economics से अपना स्नातक (graduation ) पूरा किया।
आशी सिंह का परिवार | Ashi Singh’s Family & boyfriend
आशी सिंह के माता का नाम नंदिनी सिंह है जोकि house wife हैं और उनके पिता का नाम जयंत सिंह है जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनकी एक बहन भी है जिसका नाम कशिश सिंह है।
पिता का नाम | जयंत सिंह |
माता का नाम | नंदिनी सिंह |
बहन का नाम | कशिश सिंह |
बॉयफ्रेंड | पता नहीं |
marital status | शादी शुदा नहीं |
आशी सिंह physical appearence
आशी एक बहुत ही ख़ूबसूरत लड़की है जैसा कि मैं आपको पहले भी बता चुका हूँ की उन्हें 2018 में एशिया के सबसे 50 ख़ूबसूरत लेडीज में 18 वां स्थान मिला था।
Height ( ऊंचाई ) | 167 सेमी |
weight ( वजन ) | 58 kg सेमी |
eye color ( आँख का रंग ) | Black ( काला ) |
आशी सिंह का टेलीविज़न और फ़िल्मी करियर
आशी सिंह ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत सीक्रेट डायरी से की थी। पहले तो वो इस रोल के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन बाद में वो ऑडिशन के लिए तैयार हो गयी और ऑडिशन भी दिया और उनका सिलेक्शन भी हो गया।
आशी सिंह ने आगे चलकर गुमराह , क्राइम पेट्रोल और सावधान इण्डिया में काम किया।
2017 में वह sony entertainment द्वारा निर्देशित सीरियल “ये उन दिनों की बात है” में नैना अग्रवाल के रूप में लीड रोल में नज़र आयी। उनके अपोजिट रोल में रणदीप राय थे।
बाद में वो कैदी बैंड में भी अदार जैन के साथ नज़र आयी। 2020 में अलादीन नाम तो सुना ही होगा में वो राजकुमारी यास्मीन के रूप में नज़र आयी , हालाँकि पहले ये रोल अवनीत कौर को दिया जाने वाला था लेकिन बाद में आशी को दे दिया गया। इस सीरियल में इनके अपोजिट में सिद्धार्थ निगम नज़र आये।
आशी सिंह सीरियल “ये उन दिनों की बात है” में
Friends ये उन दिनों की बात है एक रोमांटिक हिंदी टी. वी सीरियल है। जिसे शशि और सुमित प्रोडक्शन ने निर्देशित किया है। इसमें आशी सिंह नैना अग्रवाल की भूमिका में है और वही इनके अपोजिट रणदीप राय समीर माहेश्वरी के रोल में है।
दोस्तों आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये सीरियल निर्माता शशि और सुमित के वास्तविक जीवन के प्रेम कहानी से प्रेरित है।
ये कहानी 1990 में अहमदाबाद, गुजरात के एक शहर से शुरू होती है नैना अग्रवाल 16 साल की एक पढ़ाकू लड़की है जोकि प्रगति विद्या मंदिर में पढ़ती है।
नैना अपनी माँ को खो चुकी है और अपने पिता , चाचा , चाची और अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ एक बहुत ही बड़े परिवार के साथ रहती है।
और वही दूसरी तरफ समीर एक 17 साल का लड़का है जोकि नैनीताल के एक स्कूल में पढता है पर अपने ख़राब आदतों की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया है और वो अहमदाबाद में अपने नाना जी के पास रहने के लिए चला आया है।
समीर के पिता अब इस दुनिया में नहीं है , और उसकी माँ विशाखा ने विवेक सोमानी के साथ शादी कर ली है जोकि समीर को पसंद नहीं करता है।
समीर शुरू से ही अपने नाना जी के नज़दीक रहा है। समीर के नाना जी उसका एडमिशन नैना के स्कूल में करवा देते है। और संयोग से समीर नैना का ही क्लासमेट होता है।
और वही पहली बार नैना और समीर की मुलाकात होती है। नैना पहली नज़र में ही समीर को अपना दिल दे बैठती है। और इस तरह ये रोमांटिक सीरियल अपने खट्टे मीठे अंदाज़ के साथ आगे बढ़ता रहता है।
आशी सिंह अवार्ड
आशी सिंह को 2019 में “ये उन दिनों की बात है” सीरियल के लिए बेस्ट डेब्यू कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया। इसी साल इन्हे Best couple के लिए Indian Television Academy अवार्ड से नवाज़ा गया।
आशी सिंह सोशल मीडिया प्रोफाइल
आशी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर बहुत एक्टिव रहती हैं वो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासकर इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटो हुए वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
आशी सिंह के इंस्टाग्राम पर 1.7M followers हैं। और वो केवल 83 लोगों को फॉलो करती हैं।
E- mail | [email protected] |
@i_ashisinghh | |
@Ashisinghh | |
@ashisinghh |
आशी सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य ( Some unknown facts about Ashi singh )
1. कुछ इंटरव्यू में उन्होंने बताया है की उन्हें फोटो खींचना , म्यूजिक सुनना और अपने परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।
2. उन्हें कुत्तों से बहुत प्यार है वो dog lover है और अक्सर अपने dog के साथ खेलती हुयी नज़र आती है , और वो अपने pet के साथ अपनी फोटो अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर भी करती हैं.
3. आशी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें करीना कपूर , श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट की मूवीज बहुत अच्छी लगती है
4. Jannat Zubair Rahmani, Addison Rae और Maddie Ziegler उनके पसंदीदा इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं।
5. उन्हें किताबें पढ़ना बहुत अच्छा लगता है , उन्हें जब भी free time मिलता है वो अपना वक्त किताबों के साथ गुजारती हैं
6. आशी गणेश भगवान को बहुत मानती है और उनकी पूजा करती हैं।
7. उनकी पसंदीदा मूवी 3 idiot है और उनके पसंदीदा सिंगर अरिजीत सिंह है
8. आशी सिंह से एक बार पूछा गया कि अगर वो एक एक्ट्रेस नहीं होती तो वो क्या होती तब उन्होंने खा कि अगर वो एक्ट्रेस न बनी होती तो वो एक charted accounted ( C. A ) होती।
आशी सिंह की आने वाले सीरियल | Ashi Singh upcoming serial
आशी सिंह की आने वाली सीरियल है “मीत ” ये एक बंगाली टी वी शो Bokul Kotha का हिंदी रीमेक है। आशी सिंह एक बहुत ही जिम्मेदार लड़की है और अपने घर की सारी जिम्मेदारी खुद ही निभा रही है। लेकिन उसकी शादी जल्द ही एक ऋषि नाम के लड़के से हो जाती है जोकि पहले ही 40 लड़कियों को रिजेक्ट कर चूका है।
प्रसारित चैनल का नाम | Zee TV |
शो का समय | सोमवार से शुक्रवार रात को 7:30pm |
शो का टाइम duration | 20-25 मिनट |
शो के शुरू होने की तिथि | 23 अगस्त 2021 |
भाषा | हिंदी |
देश | इंडिया |
FAQ:
Q. आशी सिंह कितना earn करती हैं ?
A. आशी सिंह एक एपिसोड का 40,000 लेती हैं।
Q. आशी सिंह के पति का क्या नाम है ?
A. आशी सिंह शादी शुदा नहीं हैं।
Q. आशी सिंह की उम्र कितनी है?
A. आशी सिंह 23 साल की हो चुकी हैं।
Q. आशी सिंह के भाई का क्या नाम है ?
A. आशी सिंह का कोई भाई नहीं है।
Q. आशी सिंह की बेस्ट फ्रेंड का क्या नाम है ?
A. आशी सिंह के बेस्ट फ्रेंड का नाम Ayesha Kaduskar है।
Q. आशी सिंह का नेटवर्थ क्या है ?
A. आशी सिंह का नेटवर्थ $1 मिलियन है।
Q. आशी सिंह के बॉयफ्रेंड का क्या नाम है ?
A. आशी सिंह का कोई बॉयफ्रेंड नहीं है लेकिन उन्होंने एक ट्वीट में बताया था कि पार्थ उनका क्रश है।