Astha Abhay (आस्था अभय) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। आस्था अभय का जन्म 25 जुलाई 1993 को धनबाद के सिंदरी में हुआ था।
आस्था के पिता का नाम अभय सिंह है जोकि सिंदरी (Sindri )में एक डॉक्टर थे। आस्था की माँ का नाम उषा सिंह है जोकि झारखण्ड के हेल्थ विभाग में नियुक्त हैं। आस्था के पिता की मृत्यु हो चुकी है।
Table of Contents
आस्था अभय की जीवनी | Astha Abhay Biography
आस्था सिंह के बारे में जैसा की मैंने बताया वो एक टेलीविज़न एक्ट्रेस हैं। पर आस्था सिंह अभी हाल ही में चर्चा में इसलिए आयीं हैं क्योंकि अभी 14 सितम्बर से इनका एक टेलीविज़न शो शुरू हुआ है जिसका नाम है “मेरी डोली मेरे अंगना” जिसमे आस्था जानकी सिंह का किरदार निभा रही हैं।
वैसे तो आस्था कई लोकप्रिय टीवी शो में नज़र आ चुकीं हैं जिसमे से कुछ फेमस शो हैं, जैसे कसौटी जिंदगी की 2, श्रीमद् भागवत महापुराण, प्यार पहली बार और तंत्र।
दोस्तों आप लोग शायद आस्था सिंह के बारे में एक बात नहीं जानते होंगे, हम आपको बता दें, आस्था सौंदर्य प्रतियोगिता मिस अर्थ इंडिया ( beauty pageant Miss Earth India ) 2016 की फाइनलिस्ट में से एक थीं।
आस्था अपनी चार बहनों में सबसे छोटी हैं।
पूरा नाम ( Full name ) | आस्था अभय सिंह |
पेशा ( Profession ) | अभिनेत्री ( Actress ) |
जन्म तिथि | 25 जुलाई 1993 |
उम्र | 28 साल |
माता | उषा सिंह |
पिता | अभय सिंह |
जन्म स्थान | सिन्दरी, धनबाद जिला , झारखण्ड |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
जाति | क्षत्रिय |
स्थायी पता | रांची, झारखण्ड |
भाई | नहीं है |
निवास स्थान | मुम्बई, महाराष्ट्र |
डेब्यू टेलीविज़न शो फेमस रोल | वाणी रानी ( Vani rani ) कसौटी जिंदगी की 2 |
आस्था अभय सिंह का शुरुआती करियर
आस्था सिंह ने अपना करियर 2018 में सीरियल वाणी रानी ( Vani Rani ) से शुरू किया था। हालाँकि यहाँ उन्हें कोई बड़ा रोल नहीं मिला था। फिर भी इस सीरियल में उन्होंने अपने छोटे रोल से दर्शकों के दिल में अपनी छाप छोड़ दी थी।
इसके बाद में आस्था को बेहतरीन रोल मिलना शुरू हो गए जैसे उन्हें श्री भागवत महापुराण जैसे बड़े टी वी शो में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने प्यार पहली बार में काम किया।
प्यार पहली बार में काम करने के बाद उन्हें तंत्र और कौन है जैसे टी वी सीरियल में काम करने का मौका मिला।
बात यहाँ तक तो ठीक थी पर जब आस्था ने लोकप्रिय टी वी सीरियल “कसौटी जिंदगी की 2” में अनुराग की छोटी बहन तपुर बसु का किरदार निभाया तो ये दर्शकों के दिलों में बस गयी। और उन्हें अब सीरियल के चाहने वाले जानने और पहचानने लगे थे।
आस्था का educational qualification
आस्था ने अपनी शुरूआती पढ़ाई रांची के DAV Public School Bariatu से पूरी की है।
इसके बाद इन्होने अपना कॉलेज चेन्नई के भरत यूनिवर्सिटी से पूरी की। आस्था Miss Earth India 2016 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। ये 2016 में Miss Banglore के अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकीं हैं।
प्रारंभिक शिक्षा | DAV Public School Bariatu, Ranchi |
कॉलेज | Bharath University, Chennai |
डिग्री | स्नातक ( Graduation ) |
अवॉर्ड | Miss Earth India 2016 (Finalist) Miss Bangalore 2016 |
आस्था अभय का physical appearance
आस्था अभय बेहद खूबसूरत हैं, उनका व्यक्तित्व मनमोहक है, आस्था करीब 5 फुट 6 इंच की हैं। इनके बालों का रंग काला है। इनका वजन करीब 52 kg है। इनके आँखों का रंग भूरा है, आस्था को पढ़ने और डांस करने का शौक है।
लम्बाई ( Height ) | 5 फिट 6 इंच |
वजन ( Weight ) | 52 kg |
आँख का रंग | भूरा |
बालों का रंग | काला |
Body Figure | 33-26-32 |
शौक | Reading, Dancing |
आस्था अभय का marital status
दोस्तों आस्था की अभी शादी नहीं हुयी है। आस्था अभी सिंगल हैं , उन्होंने शादी के बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है.
फिलहाल आस्था किसी को डेट नहीं कर रही हैं। आस्था का कोई बॉयफ्रेंड भी नहीं है। आस्था अपनी माँ के साथ रहती हैं।
आस्था का सोशल मीडिया प्रोफाइल
आस्था के इंस्टाग्राम पर कुल 28.6 k followers हैं। ये फिलहाल 119 लोगों को follow करती हैं , इन्होने इंस्टाग्राम पर अब तक कुल 200 पोस्ट की हैं। आस्था ट्विटर पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। आस्था को फेसबुक पर कुल 1875 लोग follow करते हैं।
फेसबुक (Facebook) | Astha Abhay |
ट्विटर (Twitter) | Astha Abhay |
इंस्टाग्राम (Instagram) | Astha Abhay |
Wikipedia | अभी तक नहीं बना है |
आस्था मेरी डोली मेरे अंगना में
आस्था ने मेरी डोली मेरे अंगना में जानकी नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है, इस सीरियल में दिखाया गया है कि कैसे एक सीधी-साधी लड़की अपने घर से विदा होकर अपने ससुराल जाती है और उसे वहां अनेक विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
क्योंकि पिता का घर तो अपना होता है वहां हम जैसे चाहे वैसे रहे। पर वही लड़की जब बाबुल के घर से विदा होकर अपने ससुराल जाती है।
ससुराल , जहाँ वो किसी को नहीं जानती। उसे वहाँ जाकर नए रिश्ते बनाना पड़ता है. उसके सामने जिंदगी का एक नया ही रूप दिखाई देता है। वो वहाँ एक पत्नी , एक बहु , एक भाभी के रिश्ते को निभाती है।
इस सीरियल में यही दिखाया गया है कि कैसे जानकी ससुराल में आने वाले संघर्षो का सामना करती है। और अपने रिश्ते को भी निभाती है।
सीरियल का नाम | मेरी डोली मेरे अंगना |
मुख्य रोल | आस्था अभय (Astha Abhay) |
Genre | ड्रामा |
कांसेप्ट | जीतेन्द्र गुप्ता |
डायरेक्टर | अजित कुमार , महेश तगड़े |
प्रोडूसर | अजित कुमार , महेश तगड़े |
आस्था के बारे में कुछ अनसुने किस्से ( Some Unknown Facts )
♦ आस्था अभय वैसे तो धनबाद में पैदा हुयी थी पर बाद में वो अपने करियर के चलते मुंबई रहने लगी।
♦ आस्था को 2016 में मिस बैंगलोर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
♦ आस्था के इंस्टाग्राम पर कुल 28.6k follower हैं
♦ आस्था ने पुणे के Tiara Institute से मॉडलिंग और एक्टिंग की ट्रेनिंग की है
♦ ये अपने फिटनेस का बेहद ख्याल रखती हैं और रोजाना एक्सरसाइज करती है
♦ आस्था को किताबें पढ़ने का शौक है , और खाली समय में वो books पढ़ती हैं
Read Also :