सुम्बुल तौक़ीर का जीवन परिचय | Sumbul Touqeer Biography In Hindi

Sumbul Touqeer( सुम्बुल तौक़ीर ) एक भारतीय टीवी सीरियल एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार हैं। वह स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल इमली के लिए जाती है। इन्होने आयुष्मान खुराना की बहुचर्चित फिल्म आर्टिकल 15 में भी अपने शानदार काम से दर्शकों को चकित किया है।

Sumbul ने इमली सीरियल में अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया, दोस्तों Sumbul touqeer का नाम आये और इमली सीरियल का जिक्र न हो भला ऐसा कभी हो सकता है।

और जिक्र हो भी क्यों न? क्योंकि Sumbul ने इमली में अपने किरदार से टी वी जगत में जो छाप छोड़ी है वो काफी सराहनीय है।

इसके अलावा उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य, इशारों इशारों में और वारिस जैसे लोकप्रिय सीरियल में भी अपने जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

दोस्तों अगर आपको याद न हो तो मैं आपको याद दिला दूँ सुम्बुल तौकीर  (Sumbul Touqeer) जोधा अकबर में अकबर की भतीजी मेहताब के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

पूरा नामSumbul Touqeer Khan
अन्य नाम ( Nick name )गुनगुन (Gungun)
प्रोफेशनअभिनेत्री ( Actress )
उम्र18 साल
जन्म तिथि15 नवंबर 2003
पिता का नामतौक़ीर हसन खान (Touqeer Hasan Khan)
माता का नामपता नहीं
बहन का नामसानिया तौक़ीर (Saniya Touqeer)
जन्म स्थानमुंबई
फेमस रोल इमली
धर्म मुस्लिम
डेब्यू टी वी शो चंद्रगुप्त मौर्य ( शुभदा के रूप में , 2011 )
ऊंचाई ( Height )167 सेमी
वजन ( Weight )55 kg
बॉयफ्रेंड कोई नही

सुम्बुल तौकीर का प्रारंभिक जीवन | Sumbul Touqeer Early Life

sumbul touqeer early life

सुम्बुल तौक़ीर का जन्म 15 नवंबर 2003 को दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम तौकीर हसन खान है जो कि भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर हैं।

सुम्बुल की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम सनाया तौकीर है जो एक एक्ट्रेस भी है। सुम्बुल जब केवल 6 साल की थी तभी उनके माता-पिता का तलाक़ हो गया। वो अपने पिता के साथ रहती हैं उनके पिता ने ही उन्हें पाल पोषकर बड़ा किया।

सुंबुल ने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार (child artist ) के रूप में की थी। उन्होंने जोधा अकबर में, अकबर की भतीजी मेहताब का किरदार निभाया था।

2009 में, उन्होंने सोनी टीवी के शो, चंद्रगुप्त मौर्य में अभिनय किया जहां उन्होंने शुभदा की अहम भूमिका निभाई। और 2019 में, उन्होंने आयुष्मान खुर्राना स्टारर फिल्म आर्टिकल 15 से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की।

सुम्बुल तौक़ीर का एजुकेशन

sumbul touqeer educational qualification

दोस्तों सुम्बुल तौक़ीर 12th पास है. लेकिन इसके आगे की पढ़ाई या एजुकेशन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है. उन्हें फिल्मों और ड्रामा में बचपन से इंटरेस्ट था इसलिए उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने का सोचा।

आप सोच के देखिये सुम्बुल की उम्र अभी केवल १८ साल ही हैं पर उन्होंने टेलीविज़न इंडस्ट्री में एक लम्बा सफर तय किया है।  इसका सीधा सीधा मतलब ये है कि उन्होंने एक्टिंग जगत में अपने करियर की शुरुआत महज 9 साल की उम्र में ही कर दी थी।

सुम्बुल तौक़ीर इमली सीरियल में

sumbul touqeer imli serial

दोस्तों आपको ये जानकर हैरानी होगी कि स्टार प्लस पर कुछ समय पहले ही शुरू हुआ ये टीवी शो ( इमली ) इतने कम समय में इतना ज्यादा लोकप्रिय हो गया कि ये टीआरपी में अनुपमा जैसे प्रचलित टी.वी शो को भी कड़ी टक्कर दे रहा है. और नंबर 2 पर अपना स्थान बनाये हुए है।

यह शो 16 नवंबर 2020 को लॉन्च हुआ है, रोमांटिक-सोशल ड्रामा शो इमली बंगाली सीरीज ‘इश्ति कुटुम’ (‘Ishti Kutum) का रीमेक है।

इमली टी वी सीरियल एक लड़की (इमली) पर आधारित एक लव ट्रैंगल स्टोरी है, जो उत्तर प्रदेश के बाहरी इलाके में स्थित एक छोटे से समुदाय के आदिवासी गांव से है।

इस शो की कहानी गांव की उस लड़की इमली के इर्द-गिर्द घूमती है, किसी गलत फहमी के चलते गाँव वाले इमली की शादी आदित्य कुमार त्रिपाठी ( गश्मीर महाजनी ) से करा देते हैं, पर आदित्य मालिनी नाम की एक लड़की से प्यार करता है।

और कुछ इस तरह ये सीरियल अपने खट्टे मीठे अंदाज़ से आगे बढ़ता रहता है , अब ये देखना दिलचस्प होगा की क्या आदित्य मालिनीं से ही प्यार करेगा या फिर इमली को अपना लेगा और जब आदित्य के घरवालों और मालिनीं को इमली और आदित्य की सच्चाई पता चलेगी तो क्या होगा।

दोस्तों ऐसे न जाने कितने सवाल हैं जो हमारे और आपके दिमाग में दौड़ रहे होंगे , इन सवालों का जवाब जानने के लिए तो आपको इमली सीरियल को देखना ही पड़ेगा।

सुम्बुल तौक़ीर टी. वी शो लिस्ट ( Sumbul Touqeer telivision show )

चन्द्रगुप्त मौर्य ( 2011 )शुभदा के रूप में
जोधा अकबर ( 2013 )मेहताब (अकबर की भतीजी)
वारिस ( 2016 )N/A
इशारों इशारों में ( 2019 )ख़ुशी श्रीवास्तव
इमली ( 2020 )इमली
घर की ज्योति ( Short film, 2018  )

आर्टिकल 15 ( film, 2019 )

 

अमाली ( Amali )

सुम्बुल तौक़ीर इंस्टाग्राम | Sumbul Touqeer Instagram

sumbul touqeer instagram

सुम्बुल वैसे तो ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो एक्टिव नहीं है पर वो इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वहां अपने फैंस को अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं सुम्बुल के इंस्टाग्राम पर 165k followers हैं। और वो केवल 102 लोगों को फॉलो करती हैं।

सुम्बुल तौक़ीर के बारे में कुछ अनसुने किस्से ( Some unknown facts )

facts about sumbul touqeer

 

1. सुम्बुल खान मोनिका वर्मा के एक्टिंग एकडेमी Sehejmoodra Acting Academy से एक्टिंग की कोर्स की हैं

2. सुम्बुल बचपन से ही एक्टिंग में बहुत रूचि लेती थी और जब भी कहीं राम लीला या कृष्ण लीला का प्रोग्राम होता था तब वो उसमे भाग लेती थीं।

3. सुम्बुल आयुष्मान खुर्राना के साथ आर्टिकल 15 जैसी बड़ी मूवी में भी काम कर चुकी हैं

4. सुम्बुल इशारों ही इशारों में जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी है जहाँ उन्होंने ख़ुशी श्रीवास्तव का रोल निभाया है

5. इमली सीरियल ही वो सीरियल है जिससे सुम्बुल टी वी जगत में एक जाना पहचाना चेहरा बन गयी। और दर्शकों के दिल में हमेशा के लिए छा गयी।

6. सुम्बुल खान Non vegeterian हैं

7. सुम्बुल खान Pet lover है और उन्हें dog के साथ खेलना अच्छा लगता है

FAQ:

Q. सुम्बुल तौक़ीर का favourite एक्टर कौन है ?

Ans. सुम्बुल खान के favourite एक्टर अक्षय कुमार हैं।

Q. सुम्बुल खान का नेटवर्थ कितना है ?

Ans. सुम्बुल खान का नेटवर्थ 2-3 करोड़ है।

Q. सुम्बुल तौक़ीर के पति का क्या नाम है ?

Ans. सुम्बुल तौक़ीर की अभी शादी नहीं हुई है.

Q. सुम्बुल तौक़ीर के बॉयफ्रेंड का क्या नाम है ?

Ans. सुम्बुल तौक़ीर का कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।

Q. सुम्बुल तौक़ीर की 2020 के अनुसार उम्र क्या है ?

Ans. सुम्बुल तौक़ीर की 2020 के अनुसार उम्र 18 साल है।

 

ये भी पढ़े :

Sharing Is Caring:

Leave a Comment